कानपुर देहात जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) कानपुर देहात कपिल सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना अनुक्रम में जनपद कानपुर देहात की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का बृहद पुनरीक्षण आयोग द्वारा निर्दिष्ट निम्नांकित समय सारिणी के अनुसार कराया जाएगा। वृहद पुनरीक्षण (संशोधित) कार्यक्रम का विवरण निम्नवत् हैः- कार्यक्रम – दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन / निस्तारण कार्यवाही करने की अवधि 07 जनवरी, 2026 से 20 फरवरी, 2026 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों / स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21 फरवरी, 2026 से 16 मार्च, 2026 तक, मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र / स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, ैटछ आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि 17 मार्च, 2026 से 27 मार्च, 2026 तक, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन 28 मार्च, 2026 है। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) को अवगत कराया कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम (संशोधित) का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करायेंगे तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली के बृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ायी जाएगी।











