कानपुर देहात।। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए लाइफ इंस्पायरिंग फ़ाउंडेशन (लाइफ एनजीओ) ने मानवता की मिसाल पेश की है। संस्था द्वारा 24 दिसंबर 2025 से पुखरायाँ, भोगनीपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बेसहारा, वृद्धजन, जरूरतमंद परिवारों एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा हैl इस अभियान के तहत ठंड से सबसे अधिक प्रभावित बेघर लोगों, बुज़ुर्गों, दिहाड़ी मज़दूरों और असहाय वर्ग तक राहत पहुँचाई जा रही है। ठिठुरती सर्द रातों में कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा है।
लाइफ इंस्पायरिंग फ़ाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने विभिन्न इलाकों में पहुँचकर ज़रूरतमंदों की पहचान की और उन्हें सम्मानपूर्वक कंबल वितरित किए। संस्था का उद्देश्य केवल राहत सामग्री देना ही नहीं, बल्कि समाज में करुणा, सहयोग और मानवीय संवेदना को मजबूत करना भी है।।
संस्था के प्रतिनिधियों अंकित सिंह और दानिश सिद्दिकी ने बताया कि यह अभियान जब तक ठंड का प्रकोप बना रहेगा, तब तक जारी रहेगा। साथ ही, समाज के सक्षम नागरिकों से इस मानवीय प्रयास में सहयोग करने की अपील भी की गई है।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल ज़रूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी फैलाते हैं। लाइफ इंस्पायरिंग फ़ाउंडेशन की यह पहल ठंड के मौसम में उम्मीद की गर्माहट बनकर सामने आई है।











