कालपी (जालौन) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के एमएसवी इण्टर कालेज के मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मकर संक्रांति मेला का शुभारंभ 11 जनवरी को होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है तथा बिहार की जलपरी टीम व बंगाल का भूत बंगला व देशी विदेशी झूले लोगों का मनोरंजन करायेगे।*
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 मन्नी लाल अग्रवाल के प्रपौत्र अमित अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,अमरीश अग्रवाल ने बताया कि मेरे पूज्य बाबा जी स्वतंत्रता सेनानी मुन्नीलाल अग्रवाल व वर्षों तक नुमाइश मेला से जुड़े रहे मेरे पिता स्व0 जय प्रकाश अग्रवाल की प्रेरणा से नगर के एमएसवी इण्टर कालेज के मैदान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मकर संक्रान्ति मेला का शुभारंभ 11 जनवरी को क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में किया जायेगा तथा 15 फरवरी तक यह मेला चलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार मकर संक्रान्ति मेला का मुख्य आकर्षण बिहार से आ रही जलपरी शो लोगों का मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।इसके अलावा बंगाल का भूत बंगला शो भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।इसके अलावा देशी विदेशी झूले ब्रेकडांस,टोराटोरा,आसमानी झूला,नाव,ड्रेगन ट्रेन,मिक्की माउस, बच्चों ट्रेन,हैलीकाप्टर,जम्पिंग,खाजा,नान खटाई,चाट,टिक्की,बतासा,घरेलू सामान,चूड़ी व चप्पल की दुकान,क्राकरी की दुकान मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी।नगर के एमएसवी इण्टर कालेज के मैदान में लगने वाले परम्परागत मेले की तैयारियां शुरू हो गई है।वही दूसरी ओर सर्वोदय स्कूल विजय टीला के पास प्रेस क्लब कालपी से सौजन्य में प्रर्दशनी व मकर संक्रान्ति मेला नुमाइश के पुराने ठेकेदार मुन्ना लाल गुप्ता व उनके बेटे सन्तोष गुप्ता तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी द्वारा लगवाई जा रही है।जिसमें जलपरी के अलावा आकर्षक झूला व दुकानें लगाई जा रही है जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।









