कानपुर देहात जनपद स्तरीय “जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में की गयी। यह बैठक प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख तक की जानी है। बैठक में जनपद में चिन्हित समस्त 35844 दीदियों को लखपति की श्रेणी में इसी वितीय वर्ष में पहुंचाने के उद्देश्य से समस्त कोन्वेर्जेस विभागों की बैठक की गयी। इस बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार के द्वारा विभिन्न विभागों से सहयोग हेतु अपेक्षा की गयी । विभिन्न विभागों में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जो भी योजनाये संचालित है उनका लाभ समूह की चिन्हित इन संभावित लखपति दीदियों को प्राथमिकता पर लाभ दिए जाने की अपेक्षा की गयी। उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा आगामी तीन माह में समूह गठन का लक्ष्य पूर्ण कराने हेतु अन्य जनपदों से आईसीआरपी ड्राइव मंगाये जाने का प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा गया, जिसे जिलाधिकारी/ अध्यक्ष महोदय ने तत्काल करने के निर्देश दिए। परिवार संतृप्तिकरण हेतु मुख्यालय से पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय कार्ड धारक परिवारों से 231000 परिवारों को अभियान चला कर समूह से जोडने का प्रस्ताव भी रखा गया जिसकी कार्ययोजना समस्त ब्लाक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) द्वारा दिया जा चुका है। अभी तक जनपद में 2549 समूहों के खाते नही खुले है। जिलाधिकारी महोदय ने अन्ग्रणी जिला प्रबंधक को शीघ्र खाता खुलवाने में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। इसी के साथ क्रेडिट लिंकेज का लक्ष्य भी शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गये । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, उपायुक्त स्वतः रोजगार उपायुक्त मनरेगा, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला प्रशुधन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, जिला परिवीक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला समन्वयक जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई, सदस्य उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन आदि उपस्थित रहे।











