विधालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

 

 

कालपी (जालौन)  सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज सदर बाजार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सप्तशक्ति संगम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारी भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने शासन के द्वारा महिलाओं के हितों के लिये संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विधालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी, राजयोगिनी रजनी पाल,ज्योती याज्ञिक, शुभम मिश्रा, मधु प्रभा तिवारी, शैल विश्नोई, ज्योती विश्वकर्मा, ऊषा शुक्ला, जयंती मिश्रा, डॉक्टर एकता सिंह, सोनाली सिंह, ने अपने-अपने अपने विचार प्रकट किये।
विद्यालय के प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान के द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। भारी संख्या मे उपस्थित मातृ शक्ति के बीच वक्ताओं ने अपने विचारों मे महिलाओ के सशक्तीकरण के सम्बन्ध मे विस्तार से चर्चा की।
भाजपा की जिलाध्यक्षा उर्विजा दीक्षित ने कहा कि आधुनिक समय में महिला सशक्तिकरण एक विशेष चर्चा का विषय है। हमारे आदि ग्रंथों में नारी के महत्व को माना है। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं ।
राष्ट्र के विकास में महिलाओं का महत्व और अधिकार के बारे में समाज में जागरूकता लाने के लिए मातृ दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आदि जैसे कई सारे कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं।
भारत में महिलाओं को सशक्त करने के लिए सबसे पहले समाज में उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाली उन सभी राक्षसी सोच को मारना जरूरी है।
इस अवसर पर विधालय में रमेश तिवारी,सुबोध द्विवेदी, हर्ष विश्नोई, देवेंद्र सिंह, हरीभूषण सिंह, आदि लोगों ने सहभागिता की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें