कमलावती, अध्यक्ष, उ0प्र0 महिला कल्याण निगम की अध्यक्षता मे नवजात कन्याओं का केक काटकर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव ।

कानपुर देहात कमलावती मा0 अध्यक्ष महिला कल्याण निगम द्वारा वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया गया, सेंटर के कार्मिको से कार्य शैली के विषय में जानकारी ली गई, निरीक्षण दौरान सेंटर की समस्त पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। साथ ही मा0 की अध्यक्षता में जिला महिला चिकित्सालय जनपद कानपुर देहात में 14 नवजात बालिकाओं का केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मा0 द्वारा कन्या जन्मोत्सव के मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच लाना, कन्या भ्रूण हत्या रोकना, लैंगिक समानता स्थापित करना और बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को बढ़ावा देना है, जिसमें उन्हें बेबी किट आर्थिक सहायता और सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर सशक्त किया जाता है कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिलाओं व पुरूषों को बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेद-भाव न करने, बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने, बालिकाओं को बालकों के समकक्ष समझा जाना तथा कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं जैसे उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी व आपातकालीन सेवायें जैसे-181,1090,112,1098,1076 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी, वंदना सिंह मुख्य चिकित्सा अधिक्षिका, जिला प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षण अधिकारी, सेन्टर मैनेजर, परामर्शदाता व महिला चिकित्सालय से डॉ0, स्टाफ नर्स, कर्मचारी एवं बालिकाओं के माता-पिता आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें