जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट भोगनीपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत

पुखरायां कानपुर देहात आज दिनांक 29 दिसंबर को सोनू सिंह प्रद्युम्न कृष्ण कुमार पुत्रगण हरिकृष्ण निवासी ग्राम असलापुर ब्लॉक मलासा सुबह जब अपने खेतों पर खरपतवार की दवा डालने गए तभी मलासा निवासी शिववीर सिंह पुत्र छेदा लाल इनके भाई बुली और लख्खी व शिववीर सिंह के दो पुत्र खेतों में आकार जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे जब कृष्ण कुमार और इनके भाइयों ने गाली गलौज का विरोध किया तो शिववीर सिंह आदि ने कुल्हाड़ी लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और इनके भाई सोनू और प्रद्युम्न कुमार भी घायल हो गए इसके बाद पीड़ितों के मोबाइल फोन छीन लिए एवं बाइक तोड़कर उसके टायर फाड़ दिए। पीड़ितों ने भोगनीपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी। एवं मेडिकल के लिए कोतवाली भोगनीपुर द्वारा सीएचसी पुखरायां भेजा गया है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें