कार्यकर्ताओं ने बंग्लादेश का पुतला फूंककर विरोध जताया

कालपी (जालौन)बांग्लादेश में लगातार हो रही हिन्दू बिरोधी गतिविधियो तथा हिन्दू धर्म स्थलों पर तोडफोड व हिन्दुओं की हत्या के विरोध में देश भर मे बिरोध प्रदर्शन हो रहे है। इसी क्रम मे स्थानीय नगर के मुख्य फुल पावर चौराहा में हिन्दूवादी संगठनों तथा नागरिकों ने पुतला फूंककर विरोध जताया।

रविवार को नगर के बाईपास चौराहे में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू जागरण मंच तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता एकत्रित हो गये। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का बिरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। फुलपावर चौराहे पर पुतला दहन कर भारत सरकार से बांग्लादेशी हिन्दुओं और हिन्दू धर्म स्थलों की सुरक्षा की मांग की। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, विहिप अध्यक्ष बब्बन ठाकुर, बजरंग दल संयोजक हर्ष विश्नोई, हिन्दू जागरण मंच संयोजक नीलाभ शुक्ला, दीपक शर्मा, हर्षित खन्ना समेत भारी संख्या में हिन्दू वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें