उस्मानिया मस्जिद में मनाया गया उर्स ए ख़्वाजा गरीब नवाज़

कालपी (जालौन) स्थानीय नगर के मुहल्ला भट्टीपुरा स्थित उस्मानिया मस्जिद में उर्स ए ख़्वाजा गरीब नवाज़ का 121 वा महाना जशन ए ख़्वाजा गरीब नवाज़ का आयोजन धूमधाम पूर्वक सम्पन्न हुआ।

मस्जिद के परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिया ए मिल्लत हज़रत सैय्यद एहतिशामउद्दीन उर्फ बाबू मियां साहब क़िब्ला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे सैय्यद अब्दुल कदीर मियां उर्फ बाहरुल हिंद ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज अजमेरी के जीवन पर डालते हुए कहा कि ख्वाजा साहब ने दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। इसलिए हम सबको गरीब नवाज के बताये रास्ते पर चलने का आव्हान किया। कारी अहसान बरकाती साहब ने कुरआन की तिलावत से प्रोग्राम का प्रारम्भ हुआ।खानकाह शरीफ़ मस्जिद के इमाम खतीब ए बुंदेलखंड मुफ्ती अशफ़ाक बरकाती ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की जीवनी पर प्रकाश डाला।सैयद अजमत मियां राजपुर, मौलाना फैजान अमानी सिकंदरा, उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज अतहर बरकाती ने ख्वाजा गरीब नवाज की शान में कसीदे पढ़े। दारुल उलूम के अध्यक्ष कारी सलीम बरकाती,हाफिज शकील रजवी, मौलाना निजामुद्दीन, अकबरी मस्जिद के इमाम हाफिज शान निजामी, हाफिज शाहनवाज अत्तारी, हाफिज अजमत, हाफिज रफीक, हाफिज रहमत, हाफिज अब्दुल कादिर, कारी इदरीस रज़ा समेत तमाम उलमाए किराम ने शिरकत की।
उर्स ए ख़्वाजा गरीब नवाज़ की छठी शरीफ़ के कार्यक्रम में साबिर बरकती, तौसीफ़ बरकाती, शैजान बरकाती, फैजान बरकाती, अल्तमश बरकाती,हसनैन बरकाती, अमन बरकाती, आशिफ काशिफ चिश्ती, जीशान बरकाती, अयान खान, हमजा खान, सोहिब खान, मुन्ना बाबू चिश्ती, दाऊद खान ने सहभागिता की। लंगर ए चिश्तिया का आयोजन किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें