अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम।।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ गांव के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूरा में भर्ती कराया।
जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंगदपुर गांव निवासी दुलारे सिंह के 48 वर्षीय पुत्र राज करन के रूप में हुई है। राजकरन शनिवार को अपने रिश्तेदार के यहां ऊगा गांव गए थे और रात करीब 10 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रूरा झींझक मार्ग पर गेंदामऊ गांव के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में राजकरन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए रूरा सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रिंकी पुत्र शुभम समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें