कालपी (जालौन) जिला अन्धता निवारण समिति के सहयोग से डॉ. जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय, कानपुर द्वारा ग्राम सन्दी में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मरीजों को दवा, चश्मा व आने-जाने की सुविधा भी मुफ्त मिलेगी।
जिला अन्धता निवारण समिति के सौजन्य से डॉ. जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय, सर्वोदय नगर, गोल चौराहा, कानपुर द्वारा संचालित एक भव्य नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन आगामी 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को किया जा रहा है। यह शिविर डॉ. श्याम बिहारी दीक्षित उर्फ कल्लू डाक्टर के आवास, नागदेवता मंदिर के बगल, ग्राम सन्दी, कदौरा, जनपद जालौन में आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए 100 प्रतिशत सफल ऑपरेशन की गारंटी के साथ दवा, चश्मा, नाश्ता-भोजन तथा आने-जाने की सुविधा पूर्णतः नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि यह सुविधा केवल मोतियाबिंद मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड अथवा राशन कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे ऑपरेशन हेतु अस्पताल में भर्ती की तैयारी के साथ आएं और लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे मरीज आंख खराब होने का इंतजार न करें। आयोजकों ने यह भी जानकारी दी कि मरीज सीधे अस्पताल पहुंचकर भी भर्ती हो सकते हैं, हालांकि रविवार को अस्पताल बंद रहेगा। इस शिविर का आयोजन हरिश्चन्द्र दीक्षित बापू पत्रकार, सचिन दीक्षित (बिट्टू), कृष्णकांत तिवारी (बिल्ले), राहुल पाठक, डॉ. श्याम बिहारी दीक्षित एवं शिव सिंह कुशवाहा के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में नेत्र परीक्षक के रूप में सौम्या चतुर्वेदी अपनी सेवाएं देंगी। शिविर में TPA, KESCO, पावर कॉरपोरेशन, ALIMCO, CGHS, ECHS, आयुष्मान भारत, उत्तर प्रदेश पुलिस, रेलवे, ESIC एवं प्रोविडेंट फंड से जुड़े लाभार्थी भी लाभ उठा सकते हैं।











