इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

 

कुठौद मैं टावर मोहल्ला स्थित राधा रानी क्लिनिक टावर मुहल्ला में इलाज कराने आई थी जब हालत बिगड़ी तो उसे औरैया रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना शुक्रवार देर शाम 4:00 बजे के आसपास की है।
जानकारी के अनुसार kithound थाना क्षेत्र के इटहा कालपी निवासी दिनेश कुमार दोहरे अपनी पत्नी ज्योति देवी 28 वर्ष को इलाज कराने हेतु राधा रानी क्लीनिक पर लाया था परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण उसकी हालत बिगड़ गई जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो नर्सिंग होम के संचालक द्वारा अपनी गाड़ी से जिला मुख्यालय औरैया के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई परिजनों ने शव,को लाकर उक्त क्लीनिक पर रख दिया और अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज का आरोप लगाया मामले की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक थाना कुठौद अजय कुमार पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बधाया समाचार लिखे जाने तक शव क्लीनिक,पर रखा था पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुटी है। घटना के बाद अस्पताल का संचालन करने वाले जिम्मेदार ताला डालकर भाग गए।
मौके पर जालौन सीओ शैलेंद्र बाजपेई भी मौके पर पहुंच गए
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें