कानपुर देहात जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, 
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हिमांशु कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमित कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ए० के० सिंह मय पुलिस बल के साथ जिला कारागार, कानपुर देहात का संयुक्त निरीक्षण किया गया। उक्त जनपदीय अधिकारियों द्वारा कारागार की पाकशाला एवं गल्ला गोदाम का निरीक्षण किया, जहाँ अनाज एवं भोजन की गुणवत्ता की गहनता से परीक्षण किया एवं भोजन व साफ-सफाई की प्रशंसा की गयी। तपश्चात महिला बैरक का निरीक्षण किया जहाँ महिला बन्दियों के साथ रहने वाले बच्चों को गिफ्ट हैम्पर वितरित किये गये एवं महिला बंदियों से उनके केस से सम्बन्धित विधिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, इसके अतिरिक्त महिला बंदियों चलाये जा रहे “ब्यूटी पार्लर कोर्स” की सराहना की गयी। तपश्चात किशोर बैरक व अस्पताल वार्ड एवं अन्य सभी अहातों का निरीक्षण किया गया। कारागार में निरूद्ध बंदियों से उनके केस से सम्बन्धित विधिक एवं व्यक्तिगत समस्या आदि सम्बन्ध में पूछताछ की गयी। कारागार में निरूद्ध कुछ बन्दियों द्वारा अपने मुकदमे से सम्बन्धित कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसके निराकरण हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा दिये निर्देशानुक्रम में सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही / पत्राचार कर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त जेल स्तर से सम्बन्धित कोई शिकायत नहीं की गयी। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार स्तर से बन्दियों को उपलब्ध कराये जा रहे भोजन, चिकित्सीय एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की सफाई व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। इस दौरान कारागार अधीक्षक धीरज कुमार, कारापाल विजय कुमार पाण्डेय, उप कारापाल राजेश कुमार, विजय लक्ष्मी सिंह, आरती शर्मा एवं चिकित्साधिकारी डा० कुलदीप सिंह तोमर, फार्मासिस्ट मनोज साहू व वरिष्ठ सहायक बृज किशोर सोनवानी एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।











