🔸।
कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना रनियां परिसर में स्थापित मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा मिशन शक्ति से सम्बन्धित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा थाना द्वारा इस मिशन के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक रनियां एवं मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला आरक्षी कर्मचारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
द्वारा निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित आने वाली सभी शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशीलता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने इस बात पर बल दिया कि शिकायत लेकर आने वाली प्रत्येक महिला से विनम्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए और उचित कानूनी कार्रवाई शीघ्रता से की जाए।
यह निरीक्षण मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अन्तर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों और व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।











