पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रनियां क्षेत्रान्तर्गत संचालित होटल/ढाबों एवं वाहनों की चेकिंग कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने आज दिनांक 18 दिसम्बर, 2025 को थाना रनियां क्षेत्र में पैदल गस्त किया गया। इस गस्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना और नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की एवं थाना रनियां क्षेत्रान्तर्गत संचालित होटल/ढाबों एवं वाहनों की चेकिंग कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। * उन्होंने विभिन्न स्थानों की जांच भी की, ताकि अपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। महोदया ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ही कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की रीढ़ है और पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अकबरपुर श्री संजय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक रनियां सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।











