बोर्ड ने बड़ी राहत का काम किया – हाफिज इरशाद
कालपी (जालौन) सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड ने “उम्मीद पोर्टल” पर वक़्फ़ की संपत्तियों को दर्ज करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है।पहले 6 दिसंबर 2025 तक तारीख निर्धारित थी। उसे 6 दिसंबर को ही बंद कर दिया गया था।मगर उसमें बहुत सारी वक्फ संपत्तियों के दर्ज होने से रह गई थी। अब उसकी तारीख को बढ़ाकर 5 जून 2026 तक कर दिया गया है।यह जानकारी उत्तर प्रदेश सेंट्रल वर्क बोर्ड के नामित कोऑर्डिनेटर हाफिज इरशाद अशरफी कालपी ने बैठक में दी है।
मदरसा दारुल उलूम गौसिया मजीदिया में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि जब इस पोर्टल को बंद कर दिया गया था और इसमें काफी संख्या में वक्फ संपत्तियों को दर्ज होने से रह गई थी। तब हर जगह से लोगों ने इसकी तारीख को आगे बढ़ाने की मांग रखी थी। भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश वक़्फ़ ट्रिब्यूनल लखनऊ का हम लोग तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि हम लोगों की मांगों को रखकर इसे 5 जून 2026 तक कर दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुफ्ती तारिक बरकती ने लोगों से अपील की कि आप लोग मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान, इमामबाड़े, दरगाह वगैरह को जो पहले रह गई हो उसे अब इस तारीख से पहले जरूर दर्ज करा ले। इस मौके पर कारी जरीफ खान, हाफिज वसीम, हाफिज नौशाद, कलीम अंसारी मौजूद रहे। विदित हो कि अल्पसंख्यक समाज कल्याण कार्यालय के अधिकारी भुवनेश निरंजन भी आपके सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अगर किसी को कोई जानकारी लेना हो तो मुलाकात करके अपना काम करा ले जिसकी अंतिम तिथि 5 जून 2026 तक ही है











