जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित निर्माण एवं विकास कार्यो की समीक्षा, दिए निर्देश

 

सम्बन्धित विभाग, विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं की नियमित करें समीक्षाः जिलाधिकारी

 

कानपुर देहातजिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित निर्माण एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिये। उन्होंने कहा कि संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्रगति लायी जाये। जिलाधिकारी द्वारा बी,सी,डी, श्रेणी में प्रदर्शित योजनाओं से सम्बन्धित अधिकारियों को विशेष प्रयास कर ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्यां की समीक्षा की गयी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं को समयान्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाऐं निर्धारित समयावधि में मानक व गुणवत्ता का पालन करते हुए कार्यो को पूर्ण करायें, सम्बन्धित विभाग निर्माण कार्यो की नियमित समीक्षा करें। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं व सम्बन्धित विभागों को निर्माण कार्यो की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से सम्बन्धित त्रुटि रहित आकड़ें पोर्टल पर समयान्तर्गत फीड कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं से विभिन्न निर्माण कार्यो के अद्यतन भौतिक प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में सीएमओ डा0 एके सिंह,उपायुक्त मनरेगा गंगाराम, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, उपायुक्त उद्योग मो0 सउद, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उप निदेशक कृषि हरीशंकर भार्गव, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी प्रतिभा सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें