कालपी (जालौन) तहसील कालपी क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा गांव में भूमि संबंधी विवाद का मामला पुलिस प्रशासन के सहयोग से निपट जाने पर पक्षकार दिव्यांग महिला ने परिवार समेत कालपी पहुंचकर क्षेत्र अधिकारी अवधेश कुमार सिंह के प्रति आभार पत्र सौंप कर खुशी जताई है।
तहसील क्षेत्र के पथरेहटा गांव की निवासिनी दिव्यांग महिला राधा पिता राजाराम का विपक्षी लोगों के बीच में चार बीघा गाटा संख्या 76 व 77 का मामला 25 सालों से चल रहा था। इस संबंध में दिव्यांग महिला की ओर से तमाम बार शिकायत की लेकर मामला नहीं निपट पा रहा था। दिव्यांग महिला पक्ष की ओर से समाधान दिवस कदौरा में शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। क्षेत्राधिकार अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर पहुंचे तथा मामले को निपटा दिया।
इस पर दिव्यांग पक्ष की महिला तथा परिवार ने खुशी जताई तथा कालपी जाकर क्षेत्राधिकार का आभार पत्र सौंप कर दुआओं से नवाजा है।











