कृषकों के धरना स्थल में किसान नेता जमकर गरजे

एसडीएम,सीओ की वार्ता के बाद दूसरे दिन किसान यूनियन का धरना खत्म

कालपी (जालौन) मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी ने हिस्सा लेकर कृषकों की 11 सूत्रीय मांगों पर प्रकाश डालते हुए जमकर हुंकार भरी। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा सीओ अवधेश कुमार सिंह सम्बंधित अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे तथा किसानों से समस्याओं पर सौहार्दपूर्ण वार्ता की। तथा शाम को किसानों ने धरना खत्म कर दिया।

तहसील परिसर में आयोजित धरने में किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने अपने संबोधन में कहा कि विगत दिनों में यमुना बाढ़ अधिक वर्षा से किसानों की खड़ी खरीफ की फसलें पूर्णतः नष्ट हो गई थी। जिसका मुआवजा अभी तक कई ग्रामों के किसानों को नहीं मिला है। प्राथमिकता के आधार पर मुआवजा दिया जाए। बैंकों द्वारा किसानों के खाता से बीमा प्रीमियम काटी गई थी जबकि खरीफ की फसलें 100 प्रतिशत नष्ट हो गई थी। फिर भी किसानों के खातों में बीमा कंपनी द्वारा अभी तक बीमा की राशि नहीं भेजी गई। जिन किसान को मिला भी है तो बहुत कम दिया गया है। तत्काल 90 प्रतिशत बीमा दिया जाए।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर केदारनाथ ने कहा कि तहसील कालपी के लेखपालों द्वारा रियल टाइम खतौनी बनाई गई थी जिसमें कम से कम 80 प्रतिशत हिस्सा व नाम गलत अंकित किए गए। जिसमें किसान अपने खेतों में काम ना कर तहसीलों के चक्कर काटता रहता है। 2, 3 हजार रुपए खर्च करने के बावजूद भी काम न होने से किसान परेशान हैं। बगैर दायरा के किसानों के हिस्से व नाम सही कराए जाएं। तहसील कालपी में सरकारी एम एस पी क्रय केंद्र पर जो जिंस जैसे मूंग, ज्वार, बाजरा आदि की खरीद हो रही कर्मचारियों द्वारा भारी घोटाला किया जा रहा है। किसानों का अनाज ना खरीद कर व्यापारियों का अनाज खरीद जा रहा है। जिसमें किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मंडी में डेरा डाले हुए हैं। जिसकी जांच कर के केंद्र प्रभारी पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
झांसी मंडल के महासचिव सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गल्ला मंडी कालपी में नीलामी चबूतरा पर एक जगह पर ही जिंस की बोली बोली जाए। प्रत्येक दुकानों पर ढेरी बोली से किसानों के जिंस फसल पर मंडी में परेशान किया जा रहा है। उरई गल्ला मंडी के तर्ज पर कालपी गल्ला मंडी में एक ही जगह पर नीलामी चबूतरा पर खुलेआम व्यापारियों द्वारा व किसानों के सामने बोली बोली जाए।
धरने का संचालन तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह राजू मल्थुआ के द्वारा किया गया। धरने में दिनेश, राजवीर सिंह जादौन राष्ट्रीय महासचिव, डॉक्टर केदारनाथ प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेश चौहान महासचिव झांसी मंडल, डॉक्टर दुजेंद्र सिंह निरंजन जिलाअध्यक्ष, जिला प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह गौर, जंटर सिंह मुसमरिया जिलाउपाध्यक्ष, इंद्रकुमार वैदजी जिलामहासचिव, जितेंद्र सिंह परमार तहसील उपाध्यक्ष कालपी, महेश लमसर प्रभारी कदौरा, रामकुमार नेताजी जिलामहासचिव, चतुर सिंह पटेल, चंद्रपाल सिंह गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष महेवा, जयराम कुशवाहा मंत्री जी, समेत भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। इसी तारतम्य मे उच्च अधिकारियों के साथ एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने धरना स्थल में संवाद
करते हुये कहा कि किसानों की समस्याये के कई विभिन्न विभागों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि समस्याओं को 15 दिनों के अंदर समाधान कर दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें