डेरापुर सीएचसी परिसर में आशा वर्कर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल

मांगों के समर्थन में प्रदर्शन, पोलियो अभियान एनजीओ की मदद से जारी

कानपुर देहात। डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को आशा वर्कर्स एवं आशा संगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने बैनर तले बैठकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन कर रहीं आशा वर्कर्स ने बताया कि उनकी 14 सूत्री मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रमुख मांगों में बकाया आधार प्रोत्साहन राशि, राज्य वित्त प्रतिपूर्ति राशि तथा विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में किए गए कार्य का भुगतान तत्काल किए जाने की मांग शामिल है। इसके साथ ही आशा एवं आशा संगिनियों को ईपीएफ व ईएसआई का सदस्य बनाए जाने, सेवा निवृत्ति पर ग्रेच्युटी भुगतान सुनिश्चित करने और न्यूनतम वेतन लागू होने तक आशा कर्मियों को 21,000 रुपये तथा आशा संगिनियों को 28,000 रुपये मानदेय देने की मांग भी की गई।

आशा वर्कर्स ने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा के तहत प्रदर्शन किया गया था, जिसके क्रम में मंगलवार को डेरापुर सीएचसी परिसर में यह धरना दिया गया।
उधर,14 दिसंबर से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सुबह कुछ समय के लिए आशा वर्कर्स हड़ताल पर थीं, लेकिन बाद में वे काम पर लौट गईं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं हड़ताल के कारण दिक्कत आती है तो एनजीओ एवं निजी सहयोगियों की मदद से पोलियो अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण अभियान है और इसे प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। नीलम देवी शशि राठौर सबीना बेगम

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें