दो दर्जन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा गया कानपुर
कालपी (जालौन) नगर के रोज वड्स पब्लिक स्कूल में जिला अंधता निवारण समिति के सौजन्य से डॉक्टर जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय सर्वोदय नगर गोल चौराहा कानपुर द्वारा संचालित शिविर का आयोजन कालपी प्रेस क्लब कालपी के द्वारा किया गया जिसमें निशुल्क 25मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए कानपुर भेजा तथा इतने ही लोगों को चश्मा दिए गए ।प्राप्त खबर के अनुसार आयोजित नेत्र शिविर का शुभारंभ कालपी प्रेस क्लब कालपी अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी व क्लब के पत्रकार साथियों की उपस्थिति में उपजिलाधिकारी कालपी मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। सर्व प्रथम उपजिलाधिकारी ने स्वयं डाक्टर आर पी दीक्षित ने शुगर व ब्लडप्रेशर की जांच कराई इसके बाद डाक्टर शुभम साहू ने जांच की और डाक्टर सान्या द्विवेदी ने चश्मा प्रदान किया। इसके बाद रजिस्टर्ड किए गए एक सैकड़ा से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण शुरु हुआ जिसमें 25 मरीजों को मोतियाबिंद पाए जाने पर जवाहरलाल रोहतगी अस्पताल कानपुर भेजा गया जहां 15 दिस्म्बर को ऑपरेशन होगा और 16 दिस्म्बर को कालपी छोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त दो दर्जन लोगों को जांच कर मुफ्त में चश्मा दिया गया शेष लोगों को दवा दी गई। कई मरीज ऐसे भी थे जिनका शुगर ज्यादा होने के चलते शुगर की दवा करने की बात कही। कालपी प्रेस क्लब कालपी अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने कहा इस तरह से शिविर कई वार आयोजित हो चुका है जिसमें सत प्रतिशत इलाज सफल रहा है। जो लोग अभी वंचित रह गए हैं जनवरी में पुन: शिविर का आयोजन होगा ।जिसमे आप भी लाभान्वित हो सकते हैं।उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा समाज सेवा में ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए हमें भी इस पवित्र आयोजन मे आने का अवसर मिला इसके लिए कालपी प्रेस क्लब कालपी को धन्यवाद देते हैं जान है तो जहां है मानव सेवा के ऐसे कार्यों मे आना सुखद अनुभव है।उक्त आयोजन में कालपी प्रेस क्लब कालपी के पत्रकारबृजेंद्र सिंह चौहान हरिश्चंद्र दीक्षित सतीश द्विवेदी ईशा राजा मंसूरी मनोज पाण्डेय ज्ञानेंद्र मिश्रा अनिल बाजपेई अनुराग पंडित देवेंद्र चतुर्वेदी शिवांग शुक्ला अशोक पुरवार योगेश द्विवेदी सोनू महाराज संजीव नगाइच आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा आयोजन की सफलता के लिए कालपी प्रेस क्लब कालपी अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।











