समाधान दिवस में 2 मामले तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत

 

 

कालपी (जालौन) शनिवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी की मौजूदगी तथा तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में दो मामलों को प्रस्तुत किया गया। दोनों प्रकरणों को निपटाने के लिये नगर पालिका तथा पुलिस की टीम को मौके पर भेज दिया गया।कोतवाली के परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया। फरियादी नीलाभ शुक्ला ने टरनंनगंज मोहल्ला स्थित एक धर्म स्थल की जमीन के पास अवैध निर्माण करने की शिकायत की। अनिल कुमार पुरवार निवासी मोहल्ला सदर बाजार कालपी ने जमीनी विवाद का मामला प्रस्तुत किया।
पुलिस के मुताबिक दोनों मामलो का निस्तारण करने के लिए नगर पालिका तथा पुलिस विभाग की टीम को भेजा गया है।इस मौके पर एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक विशाल भड़ाना,राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर,सदर लेखपाल जितेंद्र कुमार , राघवेंद्र निरंजन आदि के अलावा सब इंस्पेक्टरों तथा विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें