उप जिला अधिकारी शिविर का करेंगे उद्घाटन
कालपी (जालौन) कालपी प्रेस क्लब कालपी द्वारा आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र शिविर आज रोज बर्डस पब्लिक स्कूल मैं प्रात 10:00 बजे से शुरू होगा। जिसका उद्घाटन उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह करेंगे।डॉक्टर जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय कानपुर के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा प्रातः 10:00 बजे से रोजबर्डस पब्लिक स्कूल पोस्ट ऑफिस के सामने कालपी में प्रेस क्लब कालपी द्वारा आयोजित किया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुए कालपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने बताया की विशाल निशुल्क नेत्र शिविर में निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा जिन मोतियाबिंद की शिकायत है उन्हें डॉक्टर जवाहरलाल रोहतगी आई हॉस्पिटल कानपुर भेजा जाएगा एवं ऑपरेशन के बाद मरीज को कालपी छोड़ा जाएगा।











