डॉ0 अर्चना मजूमदार, राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की अध्यक्षता मे महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

 

कानपुर देहात जनपद कानपुर देहात म डॉ0 अर्चना मजूमदार, मा0 सदस्या, राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 द्वारा मा0 सदस्या को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद कानपुर देहात, औरैया, इटावा ,कन्नौज से लगभग 48 शिकायतें प्राप्त हुई। राष्ट्रीय महिला आयोग की मा0 सदस्या के समक्ष शिकायतकर्ती सम्बन्धित विवेचक के साथ उपस्थित हुई। मा0 सदस्या द्वारा लम्बित शिकायती प्रार्थनापत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही आशा बहुओं, स्वयं सहायता समूह एवं विभिन्न योजनाओं की महिला लाभार्थियों के साथ वार्ता की गयी। वार्ता दौरान मा0 सदस्या द्वारा कहा गया कि बालिकाओं का कम उम्र में विवाह होने पर उनका शैक्षिक, मानसिक व शारीरिक विकास रूक जाता है तथा बालिकायें शिक्षा से वंचित रह जाती है। इस संबंध में मा0 सदस्या द्वारा सम्बन्धित लोगों से बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, के सभी पहलुओं को सशक्त बनाना जिसमें शिक्षा तक पहुच तथा सुरक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य और वित्तीय स्वतन्त्रता शमिल हो आदि विषय पर अपने क्षेत्र में लोंगों को जागरूक करने हेतु कहा गया। जनसुनवाई दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, थानाध्यक्ष, महिला थाना तथा जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी, सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेन्टर, जिला मिशन कॉर्डिनेटर व अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें