जनपद पुलिस द्वारा बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के दृष्टिगत थाना अकबरपुर व थाना भोगनीपुर क्षेत्रान्तर्गत किया गया एरिया डोमिनेशन।

पुलिस अधीक्षक  कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में, बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, शांति भंग करने की संभावित कोशिशों पर अंकुश लगाने तथा नागरिकों में विश्वास का वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा एक विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अभियान के तहत जनपद के थाना अकबरपुर व थाना भोगनीपुर में भारी पुलिस बल तैनात करके सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में पैदल गस्त और वाहन पैट्रोलिंग को तेज किया गया है। जनपद के प्रवेश और निर्गम मार्गों तथा अन्य रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त चेक-पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहाँ पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की जा रही है। खुफिया तंत्र को सक्रिय करके अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध तत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें