डेरापुर।जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस 5.0अभियान के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और उनके खुलासे के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में,कानपुर देहात पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 24 नवंबर 2025 को थाना डेरापुर में मुक़दमा अपराध संख्या 0209/2025 दर्ज किया गया था। यह मुक़दमा पहले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (2) के तहत अखिलेश उर्फ रामकिशोर पुत्र रामऔतार कोरी, निवासी कोरौवा थाना डेरापुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन और पीड़िता के बयान के आधार पर,मुक़दमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) को हटाकर गंभीर धारा 64(1) की बढ़ोतरी की गई। थाना डेरापुर पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार उप निरीक्षक प्रशांत कुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज 6दिसंबर 2025 को नामजद अभियुक्त अखिलेश उर्फ रामकिशोर उम्र लगभग40वर्ष पुत्र रामऔतार कोरी निवासी ग्राम कोरौवा,थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी कोरौवा ओवर ब्रिज के पास बिजली पोल के ट्रांसफार्मर के समीप से की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने केबाद जेल भेज दिया गया है।











