विधालयो के इर्द-गिर्द व भीड़-भाड़ वाले इलाके में महिलाओं को जागरूक किया

कालपी (जालौन) शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी के निर्देश पर महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के नेतृत्व में कालपी नगर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 चलाया गया। इस दौरान विधालयो के आसपास तथा भीड़-भाड़ वाले इलाको में घूम-घूम कर महिलाओं , छात्राओं को जागरूक करके शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

शुक्रवार की सुबह से ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह,महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी, महिला सिपाहियों संध्या यादव, प्रीति, नेहा, आदि ने भीड़ भाड़ वाले मुन्ना फुल पावर बाईपास चौराहे मे मिशन शक्ति सम्बंधित बुकलेट को बांटते हुये सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालम्वन की जानकारियां दी। इसी तारतम्य में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज,एम एस वी इंटर कालेज आदि विधालयों के आसपास महिलाओं तथा छात्राओं को जागरुक करते शासन की योजनाओं को बताया तथा जरूरत पड़ने पर विभिन्न सरकारी नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एम्बुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1067, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की नीतियों के अनुरूप इस सिलसिले में जागरूकता अभियान निरंतर चलता रहेगा ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें