जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने दिया न्याय का भरोसा

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं। अधिकारियों ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनकी शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें