कानपुर देहात। ईवीएम वेयरहाउस कलेक्ट्रेट, माती कानपुर देहात को फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला एवं बंद किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
ई०वी०एम० वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने के समय राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों / उम्मीदवारों / उनके प्रतिनिधिः- श्यामू शुक्ला, जिला कार्यालय सचिव, भारतीय जनता पार्टी, गोविन्द यादव, जिला महामंत्री, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी, ज्ञानचन्द्र संखवार, पूर्व जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, शिवपाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बहुजन समाज पार्टी, शिववीर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर रनियां, बहुजन समाज पार्टी, रामऔतार भारती, जिला कार्यालय सचिव, कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट), शेखू खान, प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी, बृजमोहन यादव, अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी, भगवान सिंह यादव, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, आम आदमी पार्टी उपस्थित थे।
ई०वी०एम० के भंडारण एवं सुरक्षा से सम्बन्धित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो कि भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइटः https://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है।












