कानपुर देहात – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, कानपुर देहात द्वारा पूरे जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के आश्रमों, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वास्थ्य केंद्रों पर फल वितरण किया गया।
जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने दुर्वासा ऋषि आश्रम में चलाया स्वच्छता अभियान
जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने दुर्वासा ऋषि आश्रम में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जनता को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 साल हैं। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। स्वच्छ भारत उनका सपना है, जिसे हमें पूरा करना है।”
इसके बाद जिला अध्यक्ष और राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा अकबरपुर के प्रसिद्ध शुक्ला तालाब पर भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया।
सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने जागेश्वर मंदिर में किया दीपोत्सव
सांसद देवेंद्र सिंह भोले द्वारा शिवली के प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। उन्होंने मंदिर परिसर में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
अस्पतालों में फल वितरण, आश्रमों में दीपोत्सव
पूर्व प्रत्याशी डॉ. सतीश शुक्ला द्वारा मैथा एवं शिवली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को फल वितरण किया गया। इसके बाद उन्होंने योगेश्वर सरकार आश्रम में जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा के साथ दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को याद किया।
सिकंदरा में मंत्री अजीत पाल ने मनाया दीप उत्सव
सिकंदरा में दशहरी मंदिर में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत पाल द्वारा दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी द्वारा चतुर्भुज भोले बाबा मंदिर मंगलपुर में स्वच्छता अभियान मिष्ठान वितरण दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया गया
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा सुअ बाबा मंदिर पुखरायां में स्वच्छता अभियान चलाकर मिष्ठान वितरण किया एवं रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार द्वारा धर्मगढ़ बाबा में पूजन अर्चन कर दीप प्रज्लंकर मिष्ठान वितरण किया
महामंत्रियों ने संभाला मोर्चा
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री बबलू शुक्ला द्वारा महाकालेश्वर मंदिर, कंहीजरी में स्वच्छता अभियान चलाकर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
वहीं जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान द्वारा माँ भगवती मंदिर, गुलौली में भव्य भंडारे का आयोजन कर दीपक जलाकर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। एवं नार खास आश्रम में जिला मंत्री ऋषि सिंह द्वारा कार्यक्रम किया गया
पूरे जिले में 100 से अधिक स्थानों पर फल वितरण कार्यक्रम स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम संपन्न हुआ पूर्व जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य सहित 300 से अधिक पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।













