चोरी की घटना का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

रसूलाबाद। थाना रसूलाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो गेहूं की बोरियां, एक धान की बोरी और 10,020 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार ग्राम सुक्खा निवादा निवासी विशाल कुमार ने 15 सितंबर को घर से धान और गेहूं की बोरियां, इन्वर्टर बैटरी, मोटरसाइकिल और अलमारी में रखा सामान चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले में मुकेश उर्फ टावर और सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 सितंबर को ग्राम कुर्सीखेड़ा रोड पर हरलाल निवादा के पास से नामित आरोपी मुकेश उर्फ टावर निवासी सुक्खा निवादा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का सामान और 10,020 रुपये बरामद हुए।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की है। वहीं, दूसरे वांछित आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें