कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों, चिन्हित हॉटस्पॉट, पिकेट और चेकिंग व्यवस्था के साथ ही रात्रि गश्त एवं त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स व्यवस्था की समीक्षा की गई।
एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग, नियमित गश्त और सघन चेकिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने को कहा गया।
उन्होंने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्थाओं का लगातार पर्यवेक्षण करने और अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें