कालपी (जालौन)। नगर मोहल्ले हरीगंज स्थित मकान से एक माह पूर्व दो सगी किशोरी बहिनों को दो आरोपी युवकों ने अपहरण घटना को अंजाम दिया था घटना में दर्ज मुकदमे में कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा सिपाही महिला रोशनी सिपाही हमीदशाह आदि पुलिस बल के साथ गिरफ्तारी तथा बरामदी अभियान में जुटे हुए थे वही मुखबिर की सूचना मिलते ही जोल्हूपुर मोड 17 वर्षीय पायल 16 वर्षीय कुमकुम समेत दोनों बहिने हाईवे सड़क पास खड़े होकर कहीं जाने के लिए बाहन का इंतजार कर रही थी तभी पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेर कर दोनों सगी बहिनों को बरामद कर कोतवाली कालपी महिला पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द की घटना मे चौकी प्रभारी ने अवगत कराया कि दो सगी किशोरी बहिनों की बरामदी कर डॉक्टरी एवं अदालत में बयान कराने हेतु कार्यवाही शुरू कर दी है उन्होंने बताया कि किशोरियों के अपहरण कर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















