सेवा, संकल्प अभियान के तहत नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित होंगे नियुक्ति पत्र, विश्वकर्मा जयंती पर मिलेगा टूलकिट

 

ईको पार्क, माती के कम्युनिटी हॉल में 17 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से होगा कार्यक्रम

कानपुर देहात। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डा0 आर.बी सिंह ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा, संकल्प अभियान” मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य विभिन्न नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश एवं प्रदेश में हुए विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को “विकसित भारत-2047” के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।
इसी क्रम में सेवा, संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में पात्र लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन 17 सितम्बर 2026 को अपराह्न 01:00 बजे से ईको पार्क, माती मुख्यालय स्थित कम्युनिटी हॉल में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं बाल विकास, कौशल एवं स्वरोजगार सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें