PDA जन पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों ने सपा के साथ चलने का जताया भरोसा

 

कहा—2024 की तरह 2027 में भी समाजवादी पार्टी के साथ रहेंगे

पुखरायां, कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकोड़ी में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने की। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने किया।

मुख्य अतिथि राजबहादुर पाल के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि जिस प्रकार 2024 में पार्टी के साथ खड़े रहे, उसी तरह 2027 में भी समाजवादी पार्टी के साथ रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

राजबहादुर पाल ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाला समय समाजवादियों का है। उन्होंने पाल समाज सहित सभी लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस भी प्रत्याशी को टिकट देंगे, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसे विजयी बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनता के लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से प्रयास करेंगे। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया तथा महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए पार्टी द्वारा किए गए वादों को दोहराया।

विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए बूथ स्तर तक मजबूती से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों और जवानों के सम्मान तथा आर्थिक मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने मुख्य अतिथि राजबहादुर पाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी से जो भी प्रत्याशी घोषित होगा, पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव नसरुद्दीन, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल, मनु, वीरेंद्र निषाद, कैलाश निषाद, सुजीत पाल, श्रीराम पाल, उमेश पाल, वीरेंद्र पाल फौजी, रमेश चंद सचान, राकेश कटियार, रामकुमार पाल, बच्ची लाल पाल, अशोक पाल, आकिब राजा, प्रदेश सचिव काशिफ खान, सेक्टर प्रभारी फरीद खान, तारीख कुरैशी, प्रदेश सचिव आरिफ खान, सेक्टर प्रभारी राजकुमार, पूर्व प्रधान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें