रसूलाबाद पुलिस ने बालिका से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

रसूलाबाद। थाना रसूलाबाद पुलिस ने बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय आरोपी ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को पीड़िता के पिता ने आरोपी पर इंस्टाग्राम के माध्यम से जबरन बातचीत करने तथा बातचीत से मना करने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई थीं। थाना रसूलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी ताज मोहम्मद निवासी ग्राम दहेली को मलखानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें