पुखरायां, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर आगामी 16 सितंबर को ग्राम अकोड़ी में आयोजित होने वाली PDA जन पंचायत को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने अपने साथियों के साथ दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर जन पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान राघव अग्निहोत्री ने ग्रामीणों की विभिन्न जन समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। कई गांवों में बिजली और पानी की समस्या सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना समाजवादी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
राघव अग्निहोत्री ने बताया कि 16 सितंबर को ग्राम अकोड़ी में होने वाली PDA जन पंचायत में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, हमीरपुर के राजबहादुर पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि PDA जन पंचायत के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव काशिफ खान, सेक्टर प्रभारी काजिम अली, धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह गौतम, इमरान, अजय कुमार नायक, कल्याण सिंह नायक, उमेश पाल, विनोद संखवार, संजय चेक, वीरेंद्र पाल, अयूब शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों से PDA जन पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।












