जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा, दिए गए निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के अंतर्गत स्वीकृत यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत पोल शिफ्टिंग, वन विभाग द्वारा वृक्षों के कटान तथा जल निगम द्वारा पाइप लाइन शिफ्टिंग से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जिन मार्गों पर विद्युत पोल, वृक्ष अथवा पाइप लाइन शिफ्टिंग की आवश्यकता है, वहां निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा विद्युत पोल शिफ्टिंग, वृक्षों के कटान व पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्यों में देरी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए की समय सीमा निर्धारित कर कार्यो को पूर्ण कराया जाए, किसी प्रकार की लापरवाही अथवा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण न किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, जिससे सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य बाधित न हो। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक अनुमतियों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए वृक्ष कटान एवं संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जल निगम के अधिकारियों को पाइप लाइन शिफ्टिंग के कार्यों में तेजी लाते हुए कार्यदायी संस्थाओं के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते हुए उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, जिससे जनहित से जुड़े विकास कार्य समय पर पूर्ण हो सकें और आमजन को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डीएफओ प्रोमिला, अधीक्षण/अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें