आशा बहुओं ने चिकित्साधीक्षक के स्थानांतरण पर जताई नाराजगी

रसूलाबाद कानपुर देहात। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद के चिकित्साधीक्षक डॉ अमित कुमार के स्थानांतरण पर आशा बहुओं ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की।
ज्ञात हो कि मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर देहात द्वारा हाल ही में डॉ. अमित कुमार का स्थानांतरण संदलपुर करते हुए झींझक के चिकित्साधीक्षक को रसूलाबाद के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के बाद आशा बहुओं में असंतोष फैल गया।स्थानांतरण से नाराज आशा बहुओं ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
आशा बहु उर्मिला तिवारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि डॉ. अमित कुमार पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वे सदैव आशा बहुओं की समस्याओं को तत्परता से सुनते और उनका समाधान करते थे। ऐसे अधिकारी का स्थानांतरण आशाओं के हितों के विपरीत है। इसलिए आदेश को निरस्त किया जाना चाहिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें