रसूलाबाद कानपुर देहात ।रसूलाबाद थाना क्राइम प्रभारी बीरेंद्र बहादुर सिंह के स्थानांतरण पर क्षेत्रीय जनता और पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी ।विदाई के समय माहौल भावुक हो गया ।क्राइम प्रभारी बीरेंद्र बहादुर सिंह को प्रभारी निरीक्षक ए एच टी कानपुर देहात बनाया गया है।
विदाई के दौरान बीरेंद्र बहादुर सिंह ने रसूलाबादवासियों के स्नेह और सहयोग को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि नौकरी में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है परंतु नागरिकों के दुख-दर्दों में साथ रहते हुए न्याय दिलाना किसी भी अधिकारी का सबसे बड़ा सम्मान है ।
उन्होंने कहा कि जाने के बाद जनता जब तारीफ करती तो सुनकर आत्मसंतोष होता है ।
इस भावुक मौके पर उपस्थित जनता पुलिस कर्मी सिर्फ एक अधिकारी को ही नहीं बल्कि एक मार्ग दर्शक और मददगार को विदा कर रहे थे ।अधिकारी की कार्यशैली ने उन्हें आमजनों के दिलो में विशेष स्थान दिलाया जिसका असर विदाई के समय स्पष्ट दिखा कोई गले लगकर भावुक हुआ तो किसी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नमः आंखों से विदाई दी । देखा गया उनके सेवाकाल में थाना परिसर और क्षेत्र में विश्वास अपनत्व और न्याय की भावना प्रबल रही ।











