चयनित मुहल्ले भूमि न मिलने से प्रस्तावित नगरीय नलकूप निर्माण का कार्य 5 माह से लटका

कालपी (जालौन)

चयनित मुहल्ले में
जमीन की उपलब्धता न होने की वजह से नगर के मोहल्ला सदर बाजार कालपी में 5 माह पहले स्वीकृत नलकूप का निर्माण नहीं हो पा रहा है। फलस्वरूप 35 लाख रुपए की परियोजना अटकी पड़ी है।

विदित हो कि नगर के सदर बाजार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संकट के समाधान को लेकर अनिल पुरवार समेत मोहल्ला वासियों ने नए नलकूप निर्माण करने की मांग उठाई थी। नगरीय जल निगम उरई के द्वारा 5 महीने पहले मोहल्ला सदर बाजार में नलकूप के निर्माण के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। अवर अभियंता के मुताबिक इस प्रस्तावित नए नलकूप में करीब 35 लख रुपए की लागत आएगी। इधर स्वीकृति नए नलकूप के लिए जमीन उपलब्धता की समस्या पैदा हो गई है। सदर बाजार मोहल्ले में उचित स्थान में जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिस कारण नलकूप के निर्माण का कार्य अटका हुआ है। जल संस्थान कालपी के अवर अभियंता वासित अली के मुताबिक चयनित जमीन में हैवी ट्रक पहुंचने की रास्ता होनी चाहिए जिससे बोरिंग मशीन आसानी से पहुंच सके। बताते हैं कि सदर बाजार मोहल्ले में स्थित परिषदीय विद्यालय के परिसर में भूमि तो है लेकिन विभाग अगर नलकूप बनाने की अनुमति दे देगा तभी नल को बन सकता है। मुहल्ला निवासियों ने जल निगम तथा विभागीय अधिकारियों से भेंट कर नलकूप का निर्माण जल्द करने की मांग उठाई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें