सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में प्रांतीय वार्षिक निरीक्षण
कालपी (जालौन)
शैक्षणिक कार्यो की हकीकत परखने करने के लिए प्रांतीय वार्षिक निरीक्षण विधिवत रूप से प्रारंम्भ हुआ। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मोठ के प्रधानाचार्य उमाशंकर द्विवेदी ,सहायक आचार्य युवराज, कार्यालय प्रमुख शिव कुमार एवं कानपुर प्रांत के वरिष्ठ कार्यालय प्रमुख मनोज कुमार दीक्षित उपस्थित हुए । वंदना सभा में विद्यालय के प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह एवं मोठ के प्रधानाचार्य उमाशंकर द्विवेदी ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन किया। आए हुए निरीक्षक महोदयों का परिचय विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख रमेशचंद्र प्रजापति एवं विद्यालय की आचार्या बहन सोनाली सिंह के माध्यम से हुआ। वंदना समाप्ति के पश्चात मोठ के प्रधानाचार्य उमाशंकर द्विवेदी जी ने विद्यालय के भैया बहनों को अपना पाथे प्रदान किया। उसके पश्चात छात्र छात्राओं की सभी शिक्षण वेलायें सुचारू रूप से समयानुसार चली। आए हुए निरीक्षक महोदयों ने प्रत्येक कक्षा के शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। विद्यालय के कार्यालय का निरीक्षण कानपुर प्रांत के वरिष्ठ कार्यालय प्रमुख मनोज कुमार दीक्षित जी ने किया।
निरीक्षक महोदयों ने विद्यालय के छात्र-छात्रा संसद के भैया-बहनों से उनके दायित्वों के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा उनके दायित्वों का अवलोकन किया एवं भैया-बहनों को अपने विचार एवं सुझाव प्रदान किए। निरीक्षक महोदयों ने विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहनों के साथ बैठक की । सभी आचार्य एवं आचार्या बहनों से उनका परिचय जाना तथा अपने अनुभव,मार्गदर्शन एवं विचारों का आदान प्रदान सभी के साथ किया।दिनांक 08/11/2025 को निरीक्षकों ने विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र तिवारी,प्रबंधक हरि भूषण सिंह चौहान, सह प्रबंधक अशोक पुरवार(कक्का जी),समिति सदस्य योगेन्द्र जैन के साथ बैठक की और विद्यालय की उन्नति के लिए अपने सुझाव दिए। वार्षिक निरीक्षण के दौरान विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु रमेशचंद्र प्रजापति , अर्जुन प्रसाद मौर्य, प्रखर, रामबाबू, अर्पित, अंकुर, हुकुम, श्यामबाबू अवस्थी , राहुल कर्णावत एवं आचार्या बहनें रमन, पुष्पा राठौर ,कुमारी सुरभि,कुमारी गुड़िया, सरस्वती शिशु वाटिका के सभी आचार्य-आचार्या बहनें एवं विद्यालय के सभी भैया-बहन उपस्थित रहे। तीन दिवसीय प्रांतीय वार्षिक निरीक्षण भली-भाँति संपन्न हुआ।











