सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर्स की टीम ने सफल आपरेशन कर बच्चे को जन्म दिया जच्चा बच्चा स्वस्थ परिजनों में खुशी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर्स की टीम ने सफल आपरेशन कर बच्चे को जन्म दिया जच्चा बच्चा स्वस्थ परिजनों में खुशी

कालपी (जालौन)
अब महिलाओ को प्रसव के लिए निजी अस्पतालों जिला अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में यह सुविधा उपलब्ध है।
सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ और अन्य डाक्टर्स की एक टीम मौजूद है।सफल आपरेशन और जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य होने पर परिवार में खुशी की लहर है। यह सरकारी स्वास्थ्य सेवा ओं की उपलब्धता और डाक्टरों के प्रयासों का परिणाम है। जिससे आम जनता में स्पष्ट संदेश गया है कि अब उन्हें मंहगी प्रा ईवेट सर्जरी की जरूरत नहीं होगी। यह सुखद समाचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे आपरेशन सुविधा की उपलब्धता का संकेत है।
आपको बताते चलें कि शुक्रवार 7नवम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में निर्मला पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम मैनूपुर ने आपरेशन से एक कन्या को जन्म दिया और जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ्य है। उक्त सम्बन्ध में केंद्र अधीक्षक डाक्टर दिनेश बरदिया ने बताया कि पिछले दो वर्षों में यह 80 वां सफल आपरेशन है में बधाई देना चाहता हूं अपने स्टाफ की डाक्टर रूबी सिंह डाक्टर विशाल सचान और डाक्टर शेख शहरयार खान को जिनके अनुभव और कुशल नेतृत्व में 100 प्रतिशत सफलता मिल रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इस सुविधा से स्थानीय लोगों मे काफी खुशी है क्योंकि अब उन्हें अपनी महिलाओ को प्रसव के लिए दूसरे शहरों मे महगे प्राईवेट अस्पतालों में नहीं जाना पढता है जहां 50से 60हजार रुपए खर्च हो जाते हैं ।वहीं यहां सबकुछ मुफ्त होता है यहां तक कि अस्पताल में संचालित कैन्टीन से चाय दूध ब्रेड और पौष्टिक आहार भी मुफ्त में मिलता है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर दिनेश बरदिया ने आश्वासन दिया कि अब नार्मल डिलीवरी न होने वाली सभी गरीब और सामान्य महिलाओ के आपरेशन अनुभवी और कुशल डाक्टर्स की टीम द्वारा मुफ्त मे किए जा रहे है। इस तरह का मुफ्त ऑपरेशन का लाभ सरकारी योजनाओं के तहत दिया जाता है जैसे कि उत्तर प्रदेश में सर्जिकल ग्रांट स्कीम जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सर्जरी के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है। उक्त अवसर पर बिधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी ने अपने कालपी प्रेस क्लब कालपी के पत्रकार साथी ब्रजेन्द्र सिंह, हरिश्चंद्र दीक्षित ,मनोज पाण्डेय, अमित यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रोहिणी शर्मा संजीव नगाइच के साथ लाभार्थी महिला और परिवार जनों से मिलकर अस्पताल मे मिल रही सुविधाओं के बारे में और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली साथ ही डाक्टर्स से बात कर सरकार द्वारा मरीजों को दी जा रही सुविधा ओं का प्रचार प्रसार करने तथा सभी जरूरत मंद लोगो को मदद पहुंचाने की बात कही ।और आज 7नवम्बर शुक्रवार को जन्म लेने वाली बच्ची को आशीर्वाद दिया । तथा बच्ची को जन्म देने वाली मां निर्मला के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।
————————————–जन संदेश – 24

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें