तपन भरी गर्मी में राहगीरों ने खूब छक्के पिया मीठा सरवत
शिवली कानपुर देहात। तपन भरी गर्मी से राहगीरों को राहत दिलवाने के उद्देश्य से बुधवार को कस्बे के प्रमुख समाजसेवी पूर्व सभासद महावीर तिवारी व सेवानिवृत्त फौजी शशिभूषण तिवारी ने थाना चौराहे के पास शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। समाजसेवियों ने राहगीरों एवं आम लोगों को शरबत पिलाकर तपती हुई धूप में राहत दिलाई।
बताते चलें कि इन दिनों हो रही जबरदस्त गर्मी एवं शरीर को झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के चलने से आम जनमानस बेहाल हो गया है। सबसे अधिक मुसीबत बाइक सवार राहगीरों एवं पैदल चलने वालों को उठानी पड़ रही है। कुछ दूरी पर चलने के बाद ही लोग पानी की तलाश करने लगते हैं। राहगीरों को गर्मी से राहत दिलवाने के उद्देश्य से बुधवार को कस्बा शिवली में थाना चौराहे के पास कस्बे के प्रमुख समाजसेवी पूर्व सभासद महावीर तिवारी व सेवा निवृत्त फौजी शशिभूषण तिवारी व लालजी तिवारी ने अपने प्रतिष्ठान पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। शर्बत वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लालजी तिवारी, सीपू अग्निहोत्री,गोबिंद दीक्षित,सौरभ तिवारी, अपूर्व तिवारी,कमलेश मिश्रा, मोहन अग्निहोत्री,राधारमण श्रीवास्तव,सिंकू शुक्ला,शेखर बेरिया, संतोष सविता आदि लोग मौजूद रहे।










