हाईवे सड़क में गड्ढों पर नाराजगी जताते हुए व्यापारियों ने शीघ्र मरम्मत कराने पर जोर दिया

हाईवे सड़क में गड्ढों पर नाराजगी जताते हुए व्यापारियों ने शीघ्र मरम्मत कराने पर जोर दिया

इस वर्ष के मानसून की आखिरी बरसात की चपेट में आकर सड़कों की सूरत बिगड़ गई है। फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों को कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है।
विदित हो कि इस वर्ष मानसूनी बारिश अधिक हुई है। जबकि मानसून के बाद भी दो-तीन दिनों से कालपी तथा आसपास के इलाके में झमाझम बारिश से हाईवे की सड़कों में गड्ढे हो गए थे। अभी कार्यदाई संस्था ने सड़कों के गड्ढों को सुधारा ही नहीं है। बल्कि अक्टूबर माह की आखिरी सप्ताह की बरसात में हाईवे की सड़कों के गड्ढों ने विकराल रूप ले लिया है। गड्ढा युक्त हाईवे से गाड़ियां हिचकोले खाते हुए निकल रही हैं। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन अग्रवाल ने बताया कि हाईवे की सड़कों के गड्ढों की भराई में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इकाई के द्वारा उदासीनता बरती जा रही है। फलस्वरुप जनता को भारी कठिनाइयां हो रही हैं। कालपी नगर के हाईवे के सर्विस लेन गड्ढों में मनमानी तरीके से गुम्मो के टुकड़े भरे हैं जो मानक के विपरीत हैं। उन्होंने शीघ्र ही गड्ढों की मरम्मत करने की मांग उठाई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें