एकैडमी गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को निर्धारित तिथि में मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

नगर में स्थित संस्था के छात्र तथा तीन छात्राओं समेत चार लोगों ने प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल प्राप्त कर कालपी नगर ही नहीं जनपद जालौन का नाम रोशन किया
कालपी जालौन – बुधवार के दिन नगर के जाने-माने फिरोज खान ने अवगत कराया कि हमारे नगर में आज भी प्रतिभाएं की कमी नहीं है नगर की तीन छात्राएं एवं एक छात्र समेत चारों ने अकैडमी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर इनाम में गोल्ड सिल्वर मैडल जीत कर नगर तथा जालौन का नाम एवं विद्यालय के प्रबंधक तथा माता पिता का नाम रोशन किया उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं पर निखारता सदैव उत्पन्न होती है उन्होंने कहा कि हरीगंज निवासिनी 16 वर्षीय ईमान अफरोज पुत्री नफीस खान ने प्रतियोगिता जीत पर 12 गोल्ड एक सिल्वर मैडल प्राप्त किया है हरीगंज निवासिनी 16 वर्षीय फरहत बानो पुत्री शकील अहमद ने तीन गोल्ड दो सिल्वर मैडल खेल जीत पर प्राप्त किए हैं तरीबुल्दा निवासिनी 15 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री रामजीवन ने तीन गोल्ड दो सिल्वर मैडल प्रतियोगिता की जीत पर इनाम प्राप्त किया है कागजीपुरा निवासी 11 वर्षीय अयान खान पुत्र फिरोज खान ने खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने में दो गोल्ड एक सिल्वर मैडल सिर्फ प्राप्त किया है एकैडमी प्रतियोगिता पर उपरोक्त छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की है उक्त जीत पर मैडल प्राप्त किया है उपरोक्त चारों छात्र-छात्राओं को निहित करने वाली तिथि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे तथा मौजूद अभिभावकों को हौसला अफजाई करेंगे प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली छात्राओ छात्र के निज निवास में नगर के सम्रात एवं जनप्रतिनिधि तथा संस्था के जिम्मेदार लोग पहुंच कर शुभकामनाएं देकर सर्वाधिक ऊंचाइयों में जाने के लिए उत्साह वर्धन किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें