मैथा में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, मा0 मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सुनीं जनता की समस्याएं

मैथा में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, मा0 मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सुनीं जनता की समस्याएं

कानपुर देहात 01 नवंबर 2025

उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री व सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को मैथा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को मंत्री प्रतिभा शुक्ला व मौजूद अधिकारियों के समक्ष रखा। समाधान दिवस के दौरान कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकांश शिकायतें राजस्व, पुलिस, विद्युत व विकास कार्यों से संबंधित रहीं। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। हर प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, तहसीलदार सुनील कुमार, कानूनगो नन्द किशोर, बीडीओ संजू सिंह, डॉ सिद्धार्थ पाठक, सुमन लता सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें