जिलाधिकारी ने की जिला उद्योग व व्यापार बन्धु की मासिक बैठक, दिये निर्देश
उद्योगों में मांग के अनुरूप युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कराया जाये।
अधिकारी, व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण : जिलाधिकारी
औद्योगिक क्षेत्र में अभियान चलाकर करायें साफ-सफाई
कानपुर देहात 31 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बन्धु की मासिक बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेकर अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करें। औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई निरंतर करायी जाये, रोस्टर के अनुरूप निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों व नाले-नालियों की समय-समय पर मरम्मत व साफ-सफाई सम्बन्धी कार्य कराया जाये, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर अतिक्रमण से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सड़कों के मरम्मत अथवा नवीन निर्माण हेतु स्वीकृति शासन स्तर से प्राप्त हो चुकी है, अग्रेत्तर कार्यवाही शीघ्र की जाये। गत बैठक में लिए गये निर्णयों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि रनियां ओवर ब्रिज निर्माण हेतु प्रकरण को हेड क्वाटर स्तर पर अप्रूवल हेतु भेजा गया है, प्रस्ताव पास होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। विभिन्न आईटीआई पास प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप कराया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उद्योगों में मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाये, जिससे वे बेहतर रूप में आगे कार्य कर सके। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी रनियां को औद्योगिक क्षेत्र में रोस्टर बनाकर साफ-सफाई व अन्य आवश्यक गतिविधियां निरंतर कराने के निर्देश दिये। बैठक में व्यापारी बन्धुओं द्वारा सीएनजी बसों को चालू कराने, पुखरायां पटेल चौक पर ओवर ब्रिज बनवाने सहित अन्य समस्याओं को उठाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्र की सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए, जिससे उद्यमियों को बेहतर माहौल मिल सके। व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। बिजली आपूर्ति की समस्याओं के लिए सम्बन्धित विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि व्यापारी बन्धुओं द्वारा की जा रहीं शिकायतों का संवेदनशील होकर निस्तारण कराया जाये। उन्होंने उपायुक्त राज्यकर को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ व्यापारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यन्त कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सउद, उपायुक्त राज्यकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, उद्यमी, व्यापारी बंधु आदि उपस्थित रहे।











