संक्षिप्त खबरें

विषाक्त पदार्थ के सेंवन से युवक की मौत

कालपी (जालौन)
शुक्रवार को स्थानीय नगर के मोहल्ला कागजीपुरा में 25 वर्षीय युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मृत्यु हो गई।
एडवोकेट गयादीन अहिरवार के पुत्र गौरव ने घर पर खौफनाक कदम उठाया है।शुक्रवार सुबह हुई दर्दनाक घटना से इलाके में सन्नाटा छा गया।

बताया जाता है कि विषाक्त पदार्थ खाने के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर पारिवारिक जन आनन-फानन में लेकर अस्पताल पहुंचे। परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार चार वर्ष पूर्व गौरव की शादी हुई थी।तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृत युवक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।घर में मातम पसर गया मृतक तहसील में बैठकर करता वकालत का कार्य करता था।पूरा मामला कालपी नगर के मोहल्ला कागजीपुरा का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा दिया है। कालपी तहसील परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।
साथी अधिवक्ताओं ने गहरा शोक छा गया है।

कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा के अपहरण में नामजद के खिलाफ मुकदमा

कालपी (जालौन)

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में नामजद आरोपी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले की विवेचना करने में जुट गई है।
उक्त मामले को लेकर ग्राम मैनुपुर निवासी वादी ने कोतवाली में अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि मेरी लड़की अविवाहित उम्र 16 वर्ष कक्षा 9 की छात्रा है। मेरी बेटी से आरोपी अशोक निवासी ग्राम सारौठा थाना मूसानगर कानपुर देहात रात्रि 11:30 बजे बुरी नीयत से बहला फुसलाकर कर भाग ले गया है। प्रार्थी की पुत्री से आरोपी अक्सर बात करता था जिसे गांव वालों ने कई बार टोका है। वादी ने अंदेशा जताया है कि मेरी पुत्री को आरोपी अशोक हत्या कर सकता है। या बेच सकता है। पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तथा विवेचना उपनिरीक्षक पुत्तू लाल को सौंपी गई है।

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत 4 लोग घायल

कालपी (जालौन)

शुक्रवार को कालपी – उरई राजमार्ग में आमने-सामने दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत हो गई।हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
उक्त दुर्घटना में घायलों में जितेंद्र कुमार (सरसेला), शिल्पी, गुड्डू व प्रदीप शामिल हैं।सभी लोग अपने गांव से कालपी बाजार करने आ रहे थे। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कालपी पहुंचाया। डॉक्टर विशाल सचान की टीम ने घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, एक व्यक्ति को हेड इंजरी व दो को गंभीर चोटें। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गयी।राहगीरों की लगी भीड़। कालपी तहसील की संक्षिप्त खबरें

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें