राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

कानपुर देहात पुलिस लाइन्स माती से एडीएम तिराहा तक एवं स्टेडियम कानपुर देहात से अकबरपुर महाविद्यालय तक दौड़ का सफल संचालन, समस्त थाना क्षेत्रों में भी व्यापक सहभागिता। 31 अक्टूबर, 2025 (राष्ट्रीय एकता दिवस) के पावन अवसर पर, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को प्रसारित करने हेतु जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है, जो देश भर में एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ राजमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश सरकार, प्रतिभा शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र-निर्माण में योगदान को याद किया और जनमानस से देश की एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। उसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ के नारों के साथ दौड़ प्रारंभ की। इस दौड़ में 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो राष्ट्रीय एकता के संकल्प को मजबूत करने का जीवंत उदाहरण है। दौड़ के समापन पर अकबरपुर महाविद्यालय में सरदार पटेल के योगदान पर आधारित संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोकगीतों के माध्यम से एकता का संदेश दिया गया। समांतर रूप से, जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में भी ‘रन फॉर यूनिटी’ के स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक थाने पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों के साथ ग्रामीणों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की गई, जो जनपद स्तर पर एकता एवं सामाजिक जागरूकता का उत्सव बन गया। कार्यक्रम के दौरान बैनरों के माध्यम से सरदार पटेल के भारत निर्माण में योगदान एवं राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी , कानपुर देहात, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार, एमएलसी अविनाश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, साथ ही एडीएम प्रशासन एवं सीडीओ, कानपुर देहात सहित जनपद के गणमान्य नागरिक, पुलिसकर्मी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और स्थानीय निवासीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।”रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाया। यह आयोजन न केवल शारीरिक स्फूर्ति का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक सद्भाव और देशभक्ति की भावना को भी मजबूत किया इस कार्यक्रम के माध्यम से कानपुर देहात पुलिस ने एक बार फिर सामुदायिक सहयोग और राष्ट्रीय एकजुटता के अपने संकल्प को दोहराया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें